पुष्कर सिंह धामी
माननीय मुख्यमंत्री, उत्तराखंड
मुझे यह जानकर अत्यंत हर्ष हो रहा है कि उत्तराखंड जनकल्याण समिति (रजि०) बरेली द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी “राष्ट्रसेवी मेला” आयोजन का शुभ अवसर पर दिनांक ९, १०, ११ नवम्बर, २०२५ को आयोजित किया जा रहा है।
समिति द्वारा किए जा रहे कार्य समाज एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण का अनुपम उदाहरण हैं। समाज में जनकल्याण एवं सांस्कृतिक जागरण हेतु समिति का कार्य सराहनीय एवं प्रशंसनीय है।
पोलीथिन मुक्त, स्वच्छता, रक्तदान, महिला सशक्तिकरण एवं “आत्मनिर्भर भारत” की भावना के अनुरूप समिति द्वारा जनजागरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जितनी सराहना की जाए, उतनी ही कम है। ऐसी संस्थाएँ समाज के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं। मुझे विश्वास है कि समिति द्वारा आयोजित २५वीं राष्ट्रसेवी मेला समाज में राष्ट्रसेवा, संस्कृति एवं एकता का संदेश देगा।
मैं उत्तराखंड जनकल्याण समिति (रजि०) बरेली को इस आयोजन हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूँ।